Wednesday 24 August 2016

दशम सिख गुरु गोबिंद के गुरु, श्री बज्जर सिंह राठौड़

*बज्जर सिंह राठौड़*

_बज्जर सिंह जी राठौड़ का नाम सिख इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है।_
_वे दशम सिख गुरु गोबिंद राय के गुरु थे। इन्होंने गुरु गोबिंद को तीरंदाज़ी, घुड़सवारी, तलवारबाज़ी, निहत्थे युद्ध, बन्दूक चलाने से लेकर कई अन्य प्रकार का सैन्य प्रशिक्षण दिया।_

_*बज्जर सिंह राठौड़* ने अन्य खत्री सिख गुरुओं को भी शस्त्र विद्या सिखाई।_
_युद्ध कौशल में उनका कोई सानी नहीं था। उन्होंने कई राजपूत-मुग़लयुद्ध लड़े थे।_

_जिस प्रकार उन्होंने आम किसानों और बणियों को सैन्य प्रशिक्षण दिया वो सिख इतिहास में एक नये अध्याय के रूप में दर्ज हुआ।_

*बज्जर सिंह राठौड़ महान सूर्यवंशी राठौड़ राजकुल में जन्मे थे, वेमारवाड़ राजघराने के वंशज थे*

वंशावली-_राव सीवा> राव अस्थान > राव दहाड़> राव रायपाल > राव कान्हापाल> राव जलसी > राव चाडा> राव टीडा> राव सलखो> राव वीरमदेव> राव चंद > राव रिदमल> राव जोधा > राव लाखा> राव जॉना> राव राम सिंह प्रथम > राव सलहा> राव नाथू> राव ऊदा (ऊदाने सिंह राठौड़- 1583 में पंजाब आये)> राव मदन> राव सुखराज> राव राम सिंह द्वितीय> राव बज्जर

_हिंदुस्तान की अखण्डता से लेकर सिख साम्राज्य की स्थापना में सर्वोच्च योगदान राजपूतों का रहा है, राजपूत राजकुमारों ने मुग़लों से सिख गुरुओं की रक्षा करते हुए प्राण भी दे दिए, पर प्रण ना भूले, सिख आस्था और साम्राज्य की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अनगिनत राजपूतों में से महानतम योद्धाओं की सूची निम्नलिखित है, सभी पर संक्षिप्त लेख शीघ्र उपलब्ध होगा।_

*बज्जर सिंह राठौड़*
*बन्दा बहादुर सिंह*
*भगवंत सिंह*
*बाज सिंह परमार*
*भाई बछित्तर सिंह*
*भाई मणि सिंह*
*संगत सिंह मिन्हस*
*भाई महा सिंह*
*मति सिंह*
*गुलाब सिंहः*
*भाई दुर्गु सिंह*
*अमर सिंह*
*रणजीत सिंह*
*दिलीप सिंह* एवं अन्य
*गौरवपूर्ण क्षत्रिय राजपूतों पर मान करें और हिंदुस्तान के इतिहास में उनके योगदान को सराहें*

_*Dr. Nitish Singh Suryavanshi*_

5 comments: